पूरनपुर में पूर्ति निरीक्षक का कार्यालय बंद होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। पूर्ति निरीक्षक अपने कार्यालय में अब सोमवार से बृहस्पतिवार तक ही मिलेंगे। अब तक बृहस्पतिवार से लगातार तीन दिन कार्यालय बैठने का समय निर्धारित था। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में पूरे दिन ताले लटकते रहे। फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके विरोध में उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
पूरनपुर में तैनात पूर्ति निरीक्षक को कलीनगर तहसील का भी अतिरिक्त चार्ज दिया है। अब तक पूर्ति निरीक्षक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कलीनगर तहसील में जबकि बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार को पूरनपुर तहसील परिसर में अपने कार्यालय में बैठते थे। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में पूरे दिन ताले लटकते रहे। इससे विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे राशन कार्ड धारकों और अन्य को घंटों इंतजार करना पड़ा। कार्यालय परिसर में पहले लिखा उनका मोबाइल नंबर भी मिटा मिला। घंटों इंतजार के बाद पूर्ति निरीक्षक का कार्यालय न खुलने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को नगर के राशन कोटेदारों का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय था। प्रशिक्षण में शामिल होने गए थे। अब पूरनपुर कार्यालय में बैठने के दिनों के टाइम टेबिल में बदलाव हुआ है। अब पूरनपुर में सोमवार से बृहस्पतिवार को मिलेगे। जबकि शुक्रवार और शनिवार को कलीनगर कार्यालय में रहूंगा। -वीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक