फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बादलों की लुकाछिपी के बीच दोपहर बाद खिली धूप

Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार रात से बदले मौसम का मंगलवार को भी असर बना रहा। सुबह से बादलों की लुकाछिपी बनी रही। बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को गर्मी ने परेशान किया। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में रविवार रात से मौसम में बदलाव हुआ है। तेज आंधी के साथ शहर और देहात क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। गर्मी के बीच मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत महसूस की।
सोमवार को भी दिन में बादल छाए रह थे। मंगलवार को भी बदले मौसम का असर बना रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम में फिर बदलाव हुआ। तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया।।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम 31.2 और न्यूनतम में 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम 32.6 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें