फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। पिता ने ससुरालियों पर दहेज न देने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी, सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी की। पुलिस ने पिता ओर से पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव पटिहन निवासी महेश चंद्र ने बताया कि बेटी रूबी की शादी एक साल पहले थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी अमित कुमार से की थी। शादी के कुछ दिन बाद अमित और उसके परिवार के लोग दहेज में वाशिंग मशीन और सोने की चेन की मांग करने लगे। परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उन्होंने मांग पूरी करने से मना कर दिया। इस पर अमित और उसके परिवार वालों ने उनकी बेटी का शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि 23 मई की शाम को दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी गई। दहेज हत्या की सूचना पर एएसपी रोहित मिश्र, सीओ योगेंद्र कुमार, एसओ रामसेवक रघुवंशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रूबी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ सेहरामऊ उत्तरी रामसेवक ने बताया कि महेश चंद्र की तहरीर पर रूबी के पति अमित, ससुर राजपाल, सास सताना, देवर छोटे, ननद कामिनी पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रूबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें