फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी नहीं रुक रहा खनन, पूरनपुर पुलिस ने फिर ट्राली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/ बीसलपुर। पुलिस ने अवैध खनन में एक बार फिर ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी। ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। मामले की सूचना खनन अधिकारी को भेजी गई है। दूसरी ओर बीसलपुर में भी देवहा नदी के किनारे फिर माफियाओं ने कुछ बड़े लोगों से मिलकर अवैध खनन शुरू करा दिया है। दिन-रात चलने वाले अवैध खनन के कारोबार से रोजाना लाखों के वारे-न्यारे हो रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी पूरनपुर और बीसलपुर मं लगातार चल रहे अवैध खनन पर अब सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ लोग कोरोना जैसी महामारी की मुसीबत से जूझकर लॉकडाउन में घरों में बंद हैं। मगर, वहीं इसकी आड़ में माफिया लॉकडाउन की आड़ में अवैध खनन करके मोटी कमाई करने में लग गए हैं। पूरनपुर में रविवार को दरोगा दीपचंद ने गांव कढेरचौरा के समीप ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध खनन पकड़ लिया। गन्ना विभाग में नेतागिरी करने वाले एक छुटभैये ने हस्तक्षेप कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। दो घंटे तक समझौते की बात चली। मगर, लेन-देन की बात नहीं बनी, क्योंकि रकम ज्यादा मांगी जा रही थी और वे अंत तक अडिग रहे। बात न बनने पर पुलिस खनन से भरा ट्राली-ट्रैक्टर कोतवाली ले आई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि दरोगा दीपचंद ने अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी है। ट्रैक्टर को सीज कर रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी गई है। दूसरी ओर बीसलपुर में देवहा नदी के किनारे माफियाओं ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर खनन शुरू कर दिया है। इससे आने वाली बरसात में देवहा नदी का रुख मुड़ने से राजूपुर कुंडरी समेत कई गांवों में बाढ़ आने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें