पीलीभीत में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने गन्ना मजदूरों के 1996-97 से लंबित बकाया भुगतान की मांग की। संगठन ने समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पीलीभीत में गन्ना मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बकाया भुगतान समेत अन्य समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण दत्त सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि गन्ना मजदूरों की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। वर्ष 1996-97 से लेकर वर्ष 2026 तक के विभिन्न प्रकरणों में मजदूरों के भुगतान से संबंधित मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनका मेहनताना समय से मिलना चाहिए, लेकिन विभागीय स्तर पर लगातार अनदेखी की जा रही है।
वक्ताओं ने उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेशों का हवाला देते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई कर मजदूरों को उनका हक दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बकाया भुगतान और अन्य समस्याओं का निस्तारण होने तक संगठन आंदोलन जारी रखेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान संगठन के गुल्लू पहलवान, गुरुनाम सिंह, गुरुदेव सिंह, हरीश गंगवार, सुभाष चंद्र गंगवार, यूसफ मलिक, राम खिलावन, नत्थूलाल, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।