फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना अधिकारी ने किसानों की फसल को देखा, दिए सुझाव

विज्ञापन
पूरनपुर ब्लॉक के अभयपुर माधोपुर में गन्ना किसानों को जानकारी देते जिला गन्ना अ​धिकारी खुशीराम भ
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने शुक्रवार को पूरनपुर के गांव अभयपुर माधोपुर पहुंचकर किसानों की गन्ने की फसल देखी। उपज बढ़ाने के संबंध में सुझाव दिए।
विज्ञापन

गन्ना अधिकारी ने किसान सुखविंदर सिंह, जगदीश सिंह, गुरुविंदर सिंह के शरदकालीन गन्ने का प्लॉट देखा। किसानों को गन्ना खेती में होने वाले समसामयिक कार्याें की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को गन्ने की बंधाई के नियम भी बताए।
बताया कि बांधने से गन्ना गिरने से बचता है। इसके साथ ही उत्पादन में वृद्धि होती है। इससे कीट रोग भी कम होते हैं। गन्ना गिरने से उत्पादन में 25 प्रतिशत तक कमी आती है। इस मौके पर एलएच चीनी मिल के अधिशासी उपाध्यक्ष केबी शर्मा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर संजय श्रीवास्तव, जोनल इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें