बीसलपुर के निर्माणाधीन गुलेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण करते अधिकारी संवाद
बीसलपुर। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने शुक्रवार शाम निर्माणाधीन गुलेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ता बनाने का निर्देश दिया।
सावन में गुलेश्वर नाथ मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। काफी श्रद्धालु कांवड़ लेकर भी आते हैं। एसडीएम को पता चला कि मंदिर में चल रहा निर्माण अभी अधूरा है। मंदिर जाने वाला मार्ग भी अधूरा है। एसडीएम ने मंदिर कर निर्माण एजेंसी को मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग को काम चलाऊ बनाने के निर्देश दिए। रास्ता बन जाने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं होगी। निरीक्षण के समय सीओ प्रगति सिंह और कोतवाल संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। संवाद