फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिक उपज वाले गन्ना किसान होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
किसान गोष्ठी को संबो​धित करते गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। स्रोत विभाग। - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना विकास समिति में एक दिवसीय गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि अधिक उपज वाले गन्ना किसान व भुगतान करने वाली चीनी मिलों को मुख्यमंत्री पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गन्ना विकास समिति में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार रहे। गोष्ठी से पूर्व गन्ना राज्यमंत्री ने गन्ना विकास परिषद के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद अपने संबोधन में कहा कि किसान तकनीकी रूप से सशक्त और स्मार्ट हो चुका है, जिसे मोबाइल के माध्यम से एक क्लिक पर सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध हो रही हैं। उपगन्ना आयुक्त बरेली राजेश मिश्रा ने जानकारी दी कि पूरे मंडल में गुणवत्तापूर्ण गन्ना बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वहीं किसानों को भी समय से गन्ना पर्चियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ के लिए समितियों से संपर्क बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें