फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: द किसान सहकारी चीनी मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई

विज्ञापन
बीसलपुर चीनी मिल के यार्ड में पहुंचा गन्ना । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। द किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार की रात से गन्ने की पेराई शुरू हो गई। यहां बता दें कि मिल का पेराई सत्र 20 नवंबर से शुरू हो गया था। शुरू होते ही मिल में तकनीकि खराबी आने से पेराई रुक गई।
विज्ञापन

शनिवार को मिल के केन यार्ड में गन्ना भरे काफी वाहन आ गए। मिल के प्रधान प्रबंधक जयप्रकाश ने बताया कि मिल के गेट और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल सुचारू ढंग से शुरू हो गई है। सभी केंद्रों पर मानक के अनुरूप स्टाफ तैनात कर दिया गया है। उन्होेंने किसानों से क्रय केंद्रों पर गन्ना पहुंचाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें