फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चीनी मिल के श्रमिकों ने अभियंता से की धक्कामुक्की

Fri, 26 Sep 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर की किसान सहकारी चीनी मिल में श्रमिकों ने संविदा अभियंता द्वारा श्रमिक नेता से अभद्र व्यवहार के विरोध में दो घंटे तक प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने अभियंता को सेवा से हटाने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के श्रमिकों ने अपने नेता के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने से नाराज होकर बृहस्पतिवार को सुबह मिल परिसर में काफी हंगामा किया। अभद्र व्यवहार करने वाले अभियंता से धक्कामुक्की भी की।
विज्ञापन

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता ने बृहस्पतिवार को सुबह मिल के श्रमिक नेता श्याम बहादुर शर्मा को फव्वारे के पास जलभराव खत्म करने का निर्देश दिया था। श्रमिक नेता ने कहा कि यह कार्य संविदा पर तैनात अभियंता के स्तर का है। यह कार्य उन्हें ही बताया जाए। इसके बाद प्रधान प्रबंधक ने वह कार्य संविदा पर तैनात अभियंता को सौंप दिया।
अभियंता को लगा कि श्रमिक नेता की वजह से यह काम उन्हें सौंपा गया है। आरोप है कि अभियंता ने श्याम बहादुर शर्मा से अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद श्रमिकों ने अभियंता के विरोध में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने इस बीच धक्कामुक्की की। श्रमिकों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। दोपहर में श्रमिक नेता ने प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अभियंता की आयु 65 वर्ष बताते हुए उसे सेवा से मुक्त करने की मांग की। इस दौरान राजेंद्र शर्मा, जगतपाल, कल्याण राय, ओमपाल, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, राम अवतार, कुणाल, योगेश, रजनीश मिश्रा, कपिल देव, जावेद अहमद, अशोक,करण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें