फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ठेकेदार के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 26 Sep 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर में व्यापार फैंस क्लब कार्यकर्ताओं ने ठेकेदार की धीमी निर्माण कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में काम पूरा न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर। व्यापार फैंस क्लब के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बारह पत्थर चौराहे पर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि ठेकेदार जान-बूझकर बेहद धीमी गति से कम करा रहा है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। आसपास की दुकानों में मिट्टी जा रही है। दुकानदारों को काफी दिक्कत हो रही है। आधा घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने यह कहकर प्रदर्शन खत्म कर दिया कि यदि एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरी नहीं हुआ तो वे ठेकेदार के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया। इसमें राजकुमार अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रामकरण सिंह, श्याम कश्यप, गोपाल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता , सचिन अग्रवाल, पारस अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सजल गुप्ता, सार्थक गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें