फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मशीन में खामी के चलते चीनी मिल बंद, किसानों ने किया हंगामा

Mon, 16 Dec 2024 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। तकनीकी खामी के चलते बाइपास कर चलाई जा रही चीनी को फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए रविवार को बंद कर दिया गया। गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचे किसानों ने टोकन न मिलने पर हंगामा किया। सोमवार सुबह टोकन मिलने की जानकारी पर किसान मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

चार दिसंबर को चीनी मिल के क्वार्ड बाॅडी टैंक में खराबी आ गई थी। इससे पेराई ठप हो गई। क्वार्ड बाॅडी टैंक को बाइपास कर छह दिसंबर को गन्ना पेराई का काम शुरू किया गया। यहां पूरी क्षमता से गन्ना पेराई का काम नहीं हो पा रहा था। फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 15 दिसंबर सुबह 10 बजे तक चीनी मिल बंद करने की सूचना किसानों को दी गई थी।
साथ ही 13 दिसंबर को शाम आठ बजे तक ही टोकन जारी होने और फिर 15 दिसंबर को सुबह आठ बजे से टोकन मिलने की बात कही गई थी। मिल परिसर में मौजूद गन्ना समाप्त न होने पर मिल को 14 दिसंबर को बंद नहीं किया जा सका। बचे गन्ने की पेराई के बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे पेराई बंद की गई।
विज्ञापन

पूर्व मेंं दी गई सूचना पर रविवार को कई किसान गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचे, लेकिन मिल बंद होने को लेकर उनको टोकन जारी नहीं किया गया। इस पर किसानों ने रोष व्यक्त कर हंगामा किया। चीनी मिल जीएम टीपी पाल ने बताया कि सोमवार सुबह तक मिल को शुरू करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें