फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समता प्रतियोगिता में बीसलपुर ओवरऑल चैंपियन

Mon, 16 Dec 2024 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित  प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: प्र
विज्ञापन
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को हुई संकुल स्तरीय समता प्रतियोगिता में बीसलपुर ओवरऑल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में जिले के 14 विद्यालयों के 700 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र ने किया। जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर प्रथम, आरएसआरडी विद्यालय पूरनपुर द्वितीय, संतराम सरस्वती शिशु मंदिर पीलीभीत तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर प्रथम, अंगूरी देवी बालिका विद्यालय द्वितीय, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
सीनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। चिरौंजी लाल सरस्वती विद्या मंदिर पीलीभीत द्वितीय, आरएसआरडी पूरनपुर तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में अंगूरी देवी बालिका विद्यालय प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर द्वितीय एवं बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

आचार्य की टीम में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर द्वितीय, चिरौंजी लाल वीरेंद्रपाल इंटर कॉलेज पीलीभीत तृतीय स्थान पर रहा। शिक्षिकाओं की प्रतियोगिता में बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर प्रथम एवं अंगूरी देवी बालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज पीलीभीत द्वितीय स्थान पर रहा।
ओवरऑल चैंपियन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर रहा। विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रबंधक विष्णु गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल आदि ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल तथा शील्ड देकर सम्मानित किया। संकुल प्रमुख चंद्रभान शर्मा ने परिणाम घोषित किया। मंच संचालन श्रीधर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें