फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेराई सत्र बंद करने को लेकर चीनी मिल और समिति अफसर एक राय नहीं

Sat, 22 Feb 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी को लेकर सहकारी गन्ना समिति और चीनी मिल के अफसर एकराय नहीं है। मिल प्रशासन की ओर से चीनी मिल बंदी का दूसरा नोटिस जारी कर शुक्रवार को गन्ना पेरकर चीनी मिल के पेराई सत्र बंद करने की सूचना चस्पा की गई है। मिल के अफसर मिल के पेराई सत्र को 24,25 फरवरी को बंद होने की आशंका व्यक्त कर रहे है। सहकारी गन्ना समिति सचिव का तर्क है कि अभी चीनी मिल का पेराई सत्र कैसे बंद होगा। चीनी मिल के पास पर्याप्त गन्ना है।
विज्ञापन


चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी का पहला नोटिस 15 फरवरी को जारी कर 16 को चीनी मिल बंद करने की जानकारी दी गई थी। चीनी मिल के जीएम टीपी पाल ने बताया कि गन्ना समाप्त होने पर चीनी मिल के खरीद केंद्रों को बंद कर दिया गया है। भारी मात्रा में गन्ना आपूर्ति का इंडेंट जारी होने के बाद भी मिल को पर्याप्त गन्ना नहीं मिल पा रहा है।
क्षेत्र में एनाउंस कराकर जिन किसानों के पास गन्ना है उसकी आपूर्ति करने की अपील कराई गई है। इसके बाद भी पर्याप्त गन्ना न मिलने पर चीनी मिल में शुक्रवार को नोकेन की स्थिति बनने से बची है। जीएम ने बताया कि पेराई सत्र बंदी का दूसरा नोटिस जारी कर शुक्रवार को चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन

गन्ना समाप्त होने पर चीनी मिल को किसी समय भी बंद कर दिया जाएगा। उधर, चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी के नोटिसों की कोई सूचना सहकारी गन्ना समिति में न आने पर समिति कर्मचारी असमंजस में है। सहकारी गन्ना समिति सचिव/ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी का अभी तक समिति को कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि अभी चीनी मिल का पेराई सत्र कैसे बंद होगा। चीनी मिल के पास पर्याप्त गन्ना है। किसानों का सभी गन्ना पिरने के बाद ही चीनी मिल को मिल बंदी की स्वीकृत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें