फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दरोगा और सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप, दिया ज्ञापन

Tue, 12 Nov 2024 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत में एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भाकियू (चढ़ूनी गुट) के पदाधिकारियों के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर समस्याएं बताईं और ज्ञापन दिया। इसमें आरोप लगाया कि रमनगरा चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाही बेवजह ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जीत सिंह कोहलो के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारी और सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी को दिए ज्ञापन में कहा गया कि 23 अक्तूबर को रमनगरा निवासी विपुल चौधरी को डीजल ले जाने पर रमनगरा चौकी के प्रभारी व सिपाही ने शारदा नदी के पास रोका था। अभद्रता करने के बाद किसान को चौकी ले जाकर बंद कर दिया गया।
पीड़ित पक्ष ने 50 हजार रुपये पुलिस को दिए, इसकी शिकायत करने पर उक्त दरोगा की ओर से झूठे मुकदमे में फंसाने की पीड़ित को धमकी दी जाने लगी। रविवार को पीड़ित किसान फसल की बोआई के लिए शारदा नदी के पार खेत पर खाद लेकर जा रहा था। खाद ले जाने को लेकर क्षेत्रीय ग्राम प्रधान से भी लिखवाया गया था। इसके बाद भी उक्त दरोगा और सिपाही ने मौके पर पहुंचकर गालीगलौज की और ट्रैक्टर को चौकी ले गए। ज्ञापन देने के दौरान मंडल अध्यक्ष सुखजीत सिंह, प्रधान विवेकानंद, प्रधान मंजीत सिंह, विमल, साहब सिंह, सुखपाल समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें