फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिषदीय विद्यालयों में बाल मेले में विद्यार्थी दिखाएंगे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैगलेस डे के तहत नवंबर में होगा आयोजन, प्रोजेक्ट और गतिविधियों की प्रदर्शनी के साथ उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन


पीलीभीत। बैगलेस डे के तहत नवंबर में विद्यालयों में बाल मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। मेले में छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट, मॉडल और अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन कराया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर देना है।
बाल मेले में विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) और स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 1495 परिषदीय स्कूल हैं। बस्ते का बोझ कम करने के लिए शासन की ओर से बैगलेस डे की कवायद शुरू की गई है। बीएसए ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि बैगलेस डे के तहत प्रत्येक शनिवार होने वाली गतिविधियों को नियमित रूप से कराया जाए। यदि सत्र परीक्षा और अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कारण किसी शनिवार को गतिविधि नहीं हो पाती है तो उसे अगले शनिवार को आयोजित कराया जाए। अधिकारियों ने गतिविधियों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा नवंबर में विद्यालयों में बाल मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। मेले में छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट, मॉडल और अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन कराया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें