फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को जमीन पर बैठाकर करा दी परीक्षा

विज्ञापन
ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में जमीन पर बैठ परीक्षा देते छात्र। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ग्यारहवीं की मुख्य परीक्षा भौतिक विज्ञान के छात्रों को जमीन पर बैठकर देनी पड़ी। छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कॉलेज प्रशासन का तर्क था कि कक्ष में सांप निकल आया था। जबकि एक नहीं कई कक्षाओं के विद्यार्थी खुले मैदान में कॉपी लिखते नजर आए।
विज्ञापन

इन दिनों ड्रमंड कॉलेज में ग्यारहवीं की मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को सुबह की पाली में भौतिक विज्ञान का पेपर था, जिसमें डायग्राम से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं। जमीन पर बैठने के कारण छात्रों को डायग्राम बनाने ें काफी परेशानी आई। परीक्षा के मानकों का भी पालन नहीं हो पाया। छात्र आपस में सटे बैठे थे। छात्रों का कहना था कि उनसे कहा गया था कि बाहर मैदान में परीक्षा होगी। घास पर बैठना मुश्किल था। है।
सवाल हल करने में भी काफी दिक्कत हुई। यहां छात्रों की संख्या भी करीब डेढ़ सौ थी। जब शिकायत डीआईओएस तक पहुंची तो आनन फानन में विद्यार्थियों को हटाया गया। तर्क दिया गया कि परीक्षा कक्ष में सांप निकल आया था इसलिए छात्रों को बाहर बैठा दिया गया। जबकि हकीकत यह थी कि कई कक्षाओं के छात्र बाहर बैठकर परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें