फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॉलेज जाने के लिए निकला छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव का छात्र 23 अगस्त को कॉलेज जाने के लिए निकला, लेकिन फिर नहीं लौटा।
विज्ञापन



गांव बिहारीपुर कुमरिखा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र अमित कुमार (18) मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में बुआ के घर रहकर एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की पढ़ाई कर रहा है। अमित 23 अगस्त को सुबह कॉलेज जाने के लिए अपनी बुआ के घर से पैदल ही निकला। वह कॉलेज नहीं पहुंचा और रास्ते से ही रहस्यमय हालात में लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ हो गया।
शाम तक जब वह घर नही आया, तब घर वालों को चिंता हुई। उसके बाद घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर जब उसका कोई पता नहीं चला तो दिनेश कुमार ने रविवार को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दे दी। दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। इस बावत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन घूमने गई थी घर से लापता हुई छात्रा



पूरनपुर। नकदी, मोबाइल, आधारकार्ड, बैंक पासबुक लेकर घर से लापता हुई छात्रा वृंदावन घूमने चली गई। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया है।

कक्षा नौ की छात्रा 21 अगस्त को दिन मे एक बजे उस समय घर से चली गई थी जब उसके माता-पिता घर में सो रहे थे। छात्रा घर से 30 हजार रुपये, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड और मोबाइल लेकर गई थी। छात्रा की मां ने किसी के साथ पुत्री के जाने के शक पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। नगर इंचार्ज प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि लापता हुई छात्रा मिल गई है। उसने अपनी मर्जी से परिजन को बगैर बताए वृंदावन जाने की जानकारी दी है और वृंदावन का टिकट भी दिखाया है। पूछताछ के बाद छात्रा को उसके परिजन को सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें