फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिटाई के बाद छात्र लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
अनुज कश्यप।
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टिकरी के एक विद्यालय से एक छात्र लापता हो गया। आरोप है कि शिक्षकों ने फीस न देने पर उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा टिकरी निवासी रेनू देवी ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र अनुज 27 नवंबर को कस्बे में ही स्थित केकेएम विद्यालय में पढ़ने गया था। वह कक्षा आठ का छात्र है। अवकाश के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा, तो घर वालों ने विद्यालय जाकर जानकारी की। विद्यालय में बच्चों ने बताया कि अनुज से शिक्षकों और कुछ अन्य लोगों ने गाली-गलौज किया। मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि इसके बाद अनुज बिना बताए कहीं चला गया। घर वाले अब तक अनुज की तलाश करते रहे। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो रेनू ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि रेनू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में विद्यालय के शिक्षकों और कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।
रेनू द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि खराब आर्थिक स्थिति के चलते पुत्र की स्कूल फीस जमा नहीं कर पाई। इसी वजह से विद्यालय के शिक्षकों और कुछ अन्य लोगों ने उसके पुत्र को पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

विद्यार्थी मौजूदा सत्र में उनके विद्यालय का छात्र नहीं है। बीते सत्र में उसका नाम काट दिया गया था। पुलिस भी स्कूल आई थी। हमने सभी रिकाॅर्ड दिखाए हैं। आरोप गलत हैं।

- अवनीश कुमार, उप प्रधानाचार्य

स्कूल के अभिलेखों की जांच कराई जाएगी

पता चला है कि स्कूल में छात्र का प्रवेश नहीं है। परिवार वालों ने पढ़ने जाने की बात तहरीर में लिखकर दी थी। इसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल के अभिलेखों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- संजीव कुमार शुक्ला, कोतवाली प्रभारी बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें