फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या वृद्धि की रैली में छात्र बेहोश होकर गिरा, चोट लगी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती अंश अग्रवाल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देेने के लिए निकाली जा रही रैली में शामिल होने गए सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के विद्यार्थी अंश अग्रवाल की अचानक हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर गया, जिससे उसे चोट लगी है।
विज्ञापन

अंश अपने कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सोमवार को सुबह नौ बजे गांधी स्टेडियम पहुंच गए थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के आगमन की प्रतीक्षा हो रही थी। सभी बच्चे खड़े थे। जिलाधिकारी के आने से पहले ही अंश अग्रवाल को अचानक चक्कर आ गए। वह गिर गया। साथ मौजूद छात्रों और शिक्षकों ने उसे उठाया। शिक्षक उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि अंश अग्रवाल गांधी स्टेडियम के द्वार पर थे, जब बेहोश होकर गिरे तो गेट से सिर टकरा गया। जिला अस्पातल में उपचार कराया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि रैली में बालक खाली पेट आया था। उसे अचानक चक्कर आया था। गेट से टकराने से उसे सिर में चोट आई है। उसे तत्काल गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा गया। ग्लूकोज चढ़ाया गया। माथे पर तीन टांके आए हैं। उपचार के बाद अस्पताल से तीन घंटे में छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें