फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: दिवाली पर गांव में सजावट देखने निकले छात्र की मौत, तीन लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप

Mon, 13 Nov 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

 गांव चठिया सेवाराम में दिवाली पर छात्र की मौत हो गई। वह पशुशाला के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम में रविवार की रात एक छात्र की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। वह सड़क किनारे बेसुध हालत में मिला था। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घरवालों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांव चठिया सेवाराम निवासी सुमेर लाल मौर्य ने बताया कि उनका पुत्र शिवऔतार उर्फ भोलानाथ (18) क्षेत्र के एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। शिवऔतार रविवार को देरशाम दीपावली की सजावट देखने गांव में घूमने गया था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तब घरवालों ने उसे खोजना शुरू किया। 

Pilibhit: किसान की जान लेने के बाद बाघ ने बाइक सवार पर मारा झपट्टा, भागकर बचाई जान; ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन


गांव के ही संतकुमार की पशुशाला के पास शिवऔतार बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घरवाले उपचार लिए उसे लेकर बीसलपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दिवाली पर शिवऔतार की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

गांव के तीन लोगों पर लगाया आरोप 
पिता सुमेर लाल ने कोतवाली में मामले की तहरीर देकर बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के तहत उनके पुत्र को जहर पिलाया और उसे पशुशाला के पास फेंक दिया। तहरीर में तीनों आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पेास्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता सुमेरलाल, मां कुसुमा देवी, बहन सुशीला देवी, भाई सुनील और संजय का रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें