बरखेड़ा। कस्बे से गुजरे पीलीभीत- शाहजहांपुर हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लगी स्ट्रीट लाइटें चार माह बाद भी नहीं जल सकीं। इससे राहगीरों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है। हादसे का डर भी रहता है।
पीलीभीत-बीसलपुर पर बरखेड़ा कस्बे में करीब चार माह पहले डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थीं। यह लाइटें अब तक रोशन नहीं हो सकी हैं। इससे हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। हादसे का खतरा बना रहता है। कुछ समय पूर्व डिवाइडर से टकराकर एक ट्रक भी पलट गया था। जेई संत कुमार वर्मा ने बताया कि एनएचएआई की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर लाइटों के लिए बिजली कनेक्शन स्वीकृत हो गया हैं। ट्रांसफाॅर्मर आते ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।