फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गेटवे क्यूआर स्कैन से भुगतान न करने पर पांच सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायत भवनों में गेटवे क्यूआर स्कैन से भुगतान न करने पर डीपीआरओ ने पांच पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
विज्ञापन




जिले की 720 ग्राम पंचायतों में करीब 650 पंचायत भवनों का संचालन हो रहा है। इन पंचायत भवनों में ऑनलाइन भुगतान की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों को दी गई है। शासन स्तर से भुगतान गेटवे क्यूआर स्कैन से करने के सख्त निर्देश हैं। जिम्मेदारों की हीलाहवाली से गेटवे क्यूआर स्कैनिंग की गति काफी धीमी है।
हाल ही में हुई विभागीय समीक्षा में पांच पंचायत सचिवों की ओर से गेटवे क्यूआर स्कैन, परिवार रजिस्टरों की उपलब्धता कराने के कार्य व सीएससी संचालन की गति काफी धीमी पाई गई। डीपीआरओ रोहित भारती ने वसीम अहमद, मुकेश राना, प्रवीण मौर्या, लालबहादुर गंगवार और महेश पाल सिंह को बीडीओ के माध्यम से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें