फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में डूबे रहते हैं शहर के कई मुख्य मार्ग

Fri, 25 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बुधवार की रात शहर के रामलीला मार्ग पर छाया अंधेरा संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मुख्य बाजार और प्रमुख सड़कें सिर्फ कागजों पर ही जगमग हैं। स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। कई मार्गों की प्रकाश व्यवस्था घरों और दुकानों पर लगे बल्ब और लाइटों के सहारे हैं। नगरपालिका के जिम्मेदार प्रकाश व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात 9:03 बजे शहर के रामलीला मार्ग पर अंधेरा छाया था। दुकानों की लाइट के सहारे ही लोग आ-जा रहे थे। लोगों ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या है। लाइटें खराब पड़ी हैं। नई बस्ती चौराहे, काला मंदिर, रोडवेज बस अड्डे की ओर जाने वाली सड़क की स्ट्रीट लाइटें भी बंद थीं। नई बस्ती चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर भी अंधेरा था। इस मार्ग की अधिकांश लाइटें बंद थीं।
मोहल्ला बाग गुलशेर खां में जाटों वाले चौराहे के पास भी करीब 15 दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे मोहल्ले वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एसडीएम सदर /प्रभारी ईओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। वहां जल्द ही प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। कुछ लाइटें आनी भी हैं। संवाद

बुधवार की रात शहर के रामलीला मार्ग पर छाया अंधेरा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें