फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर आवारा पशुओं का डेरा, हादसों को दे रहे न्योता

Mon, 20 Jul 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर हाईवे पर टोल प्लाजा के आगेे बैठा पशुओं का झुंड। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के राष्ट्रीय और प्रमुख राजमार्ग इन दिनों आवारा गोवंश का ठिकाना बनते जा रहे हैं। दिन हो या रात, हाईवे और मुख्य सड़कों पर झुंड के रूप में बैठे पशु वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। खासकर रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे गोवंश अचानक सामने आने से दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। इसके चलते वाहन चालकों को रफ्तार पर ब्रेक लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद जिले के कई प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में गोवंश खुलेआम घूमते और सड़क पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इससे प्रशासनिक दावों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हाईवे और संपर्क मार्गों पर यह समस्या अधिक गंभीर है। कई बार पशुओं के झुंड सड़क के बीचोंबीच बैठ जाते हैं, जिससे भारी वाहनों और छोटे वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। बारिश और रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। वाहन चालकों का कहना है कि कई स्थानों पर रोजाना यही हाल रहता है, लेकिन पशुओं को हटाने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें