फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो साल से अटकी वृद्धा और विधवा पेंशन दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लाभार्थी

Mon, 20 Jul 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अली अहमद
विज्ञापन
पीलीभीत/न्यूरिया। वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना के कई पात्र लाभार्थी पिछले करीब दो वर्षों से सरकारी सहायता का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक उनके बैंक खातों में एक भी किस्त नहीं पहुंची। पेंशन शुरू कराने के लिए उन्हें नगर पंचायत, जन सेवा केंद्र और जिला समाज कल्याण कार्यालय के लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लाभार्थियों के अनुसार वर्ष 2024-25 में जन सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन किए गए थे। इसके बाद राजस्व विभाग द्वारा सत्यापन भी कर दिया गया, लेकिन पेंशन भुगतान शुरू नहीं हो सका। उनका आरोप है कि संबंधित कार्यालयों में हर बार जल्द भुगतान शुरू होने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
आवेदकों को विभाग की ओर से बताया गया कि पेंशन स्वीकृत है, लेकिन अंतिम सत्यापन के लिए परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में परिवार रजिस्टर की व्यवस्था नहीं होने और अधिकांश बुजुर्गों के पास शैक्षिक प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने से वैकल्पिक दस्तावेज को लेकर असमंजस बना हुआ है। इसी कारण कई पात्र लाभार्थियों की पेंशन लंबित है।

अली अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें