फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एनपीके की पैकिंग में बेची जा रही नकली खाद के भंडार को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला / पीलीभीत। जनपद में नकली खाद का धंधा जोरों पर है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने एक माह में कई स्थानों पर नकली खाद पकड़ी है। इसी क्रम में शनिवार रात को भी गजरौला कस्बे के एक प्रतिष्ठान पर छापा मारकर कृभको एनपीके की पैकिंग में खाद के 38 भरे बैग बरामद किए गए। बड़ी संख्या में खाली बैग भी मिले।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि गजरौला क्षेत्र के सुहास मार्ग पर स्थित मैसर्स खान खाद भंडार पर नकली एनपीके उर्वरक बेचने की सूचना दूरभाष पर मिली। विभागीय टीम ने पुलिस के साथ शनिवार रात 10 बजे छापा मारा।
खाद भंडार के बंद फाटक को खुलवाया। निरीक्षण में कृभको एनपीके ब्रांड के छपे हुए कुल 38 बैग मिले। हर बैग में 50 किलो नकली खाद थी। मौके पर एक सिलाई मशीन, एनपीके कृभको का एक खाली बैग, इफको एनपीके के 115 खाली बैग और रामबाण एसएसपी के 35 खाली बैग मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रतिष्ठान पर खुशबू फर्टिलाइजर सल्फेट के 84 बैग भी मिले। प्रत्येक बैग का वजन 50 किग्रा था। प्रतिष्ठान के स्वामी कमरूजमा की ओर से कैल्शियम सल्फेट को एनपीके बैग में री पैकिंग कर एनपीके के उच्च मूल्य पर बिक्री कर लाभ अर्जित करने की बात सामने आई।
विज्ञापन

दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान के स्वामी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें