फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में मासूम की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की एक वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भीड़ जमा होते देख चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम करीब पांच बजे जहानाबाद क्षेत्र के परेवा वैश्य गांव की है। गांव निवासी महेंद्र का घर सड़क के किनारे है। उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र हर्ष घर से बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह मार्ग से गुजर रहे एक वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई।
शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया। चालक की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें