फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ठेंगे पर मानक...झोले में रख बाइक-स्कूटी से ला रहे बोर्ड परीक्षा की काॅपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पहिया वाहन से ही कॉपियां भेजने का है नियम, जहानाबाद, न्यूरिया व अन्य स्थानों पर भी मनमानी
विज्ञापन

पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर में प्रश्नपत्र के बाद काॅपियों को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के सुरक्षा मानकों को ठेंगे पर रखकर खिलवाड़ किया जा रहा है। काॅपियों को झोले या लिफाफे को सीट पर रखकर बाइक-स्कूटी से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज लाया जा रहा है। कुछ बाइक पर तो दो लोग नजर आते हैं। किसी परीक्षा केंद्र से तो एक ही व्यक्ति काॅपी लेकर स्ट्रांग रूम पहुंच रहा है, जबकि काॅपियोंं को चार पहिया वाहन से सुरक्षित लाने का निर्देश है।
शुक्रवार की दोपहर 12:20 बजे से 1:15 बजे तक कई परीक्षा केंद्रों के शिक्षक व कर्मचारी बोर्ड परीक्षा की काॅपियां लेकर शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम पहुंचे। इस दौरान सिर्फ दो केंद्रों से ही काॅपियों को कार से भेजा गया। अन्य केंद्रों के कर्मी बाइक व स्कूटी पर बीच में या पैरों के पास काॅपियों का लिफाफा रखे नजर आए। इस अवधि में ड्रमंड कॉलेज के गेट के पास कोई सुरक्षाकर्मी भी नजर नहीं आया। हालांकि परिसर और स्ट्रांग रूम के पास पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद थे।
विज्ञापन




किसी ने टंकी पर रखी, कोई झोले में कॉपी लेकर पहुंचा



बाइक पर सवार एक कर्मचारी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का सीलबंद पैकेट बाइक की टंकी पर रखकर अकेले ही ड्रमंड कॉलेज परिसर में जाता दिखा। करीब 20 मिनट बाद वापस आए बाइक सवार ने गेट के पास पूछने पर बताया कि चिरौंजी लाल कॉलेज से कॉपी लेकर आए थे। जहानाबाद क्षेत्र के परीक्षा केंद्र से कॉपी लेकर ड्रमंड कॉलेज पहुंचे युवक ने काॅपियों को झोले में रखा और झोला बाइक की हैंडल में लटकाया था। वापस आने पर युवक का कहना था कि जहानाबाद दूर तो है नहीं, ऐसे ही ले आए। न्यूरिया के पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र से कॉपी लेकर पहुंचे कर्मचारी भी बाइक से आए थे।

बाइक पर पीछे बांधा कापी का पैकेट, भरा फर्राटा

एक परीक्षा केंद्र से काॅपी लाने वाले कर्मचारी ने काॅपियों को झोले में रखकर बाइक में सीट पर पीछे बांध रखा था। स्कूटी से आए कर्मचारियों ने काॅपियों का सीलबंद पैकेट पैरों के पास रखा हुआ था। एसबीपी इंटर कॉलेज मुड़िया रतनपुर से काॅपियां बाइक से लाई गईं। जहानाबाद इंटर कॉलेज के कर्मी स्कूटी और खमरिया पुल कॉलेज के कर्मचारी बाइक से काॅपियां लेकर पहुंचे।
विज्ञापन




ये हैं नियम

- प्रश्नपत्र होने के बाद काॅपियों को अच्छे से सीलबंद किया जाए।
- इसके बाद चार पहिया वाहन से सुरक्षित तरीके से काॅपियों को स्ट्रांग रूम लाया जाए।

- कॉपी को सुरक्षित पहुंचाने के लिए दो लोग होने चाहिए।
- इसके लिए परीक्षा केंद्र के वाहक काे कुछ पारिश्रमिक भी मिलता है।

-
परीक्षा केंद्र वाले विद्यालय का जिम्मेदार शिक्षक या कर्मी की ओर से काॅपियों को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम तक लाने के निर्देश हैं। यह भी कहा गया है कि काॅपियों को चार पहिया वाहन में लेकर आएं। इन नियमों का पालन करना चाहिए। मामले की जांच कराएंगे।


- राजीव कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें