फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुरा नौगवां निवासी सुनीता देवी ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रश्मि गंगवार का विवाह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला केसरी सिंह निवासी विकास पटेल के साथ 16 वर्ष पूर्व किया था। आरोप है कि शादी के बाद से विकास पटेल उनकी पुत्री को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस बीच कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ। 21 फरवरी को उसकी पुत्री ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उसके पति की दुकान पर काम करने वाले गोपाल और पंकज भी उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर विकास पटेल, गोपाल और पंकज के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें