फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो में स्पेन के खिलाफ सिमरनजीत ने दागा पहला गोल, तो खुशी से झूम उठे परिवार वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की तरफ से खेल रहे मझोला के रहने वाले सिमरनजीत सिंह ने भाग लिया। मैच के 14वें मिनट में सिमरनजीत ने स्पेन के खिलाफ पहला गोल दागा। तो उनके परिवार वाले और हॉकी प्रेमी खुशी से झूम उठे और मिठाइयां बांटी। सुबह से ही उनके परिवार के लोग मोबाइल और टीवी पर मैच देखने में लगे रहे और इंडिया की जीत की कामना करते रहे। सिमरनजीत के बाद रुपिंदर पाल सिंह ने दो गोल दागा। जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने एक तरफा मुकाबले में 3-0 से स्पेन को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के कस्बे मझोला के मझारा फार्म के रहने वाले राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह 2017 में भारतीय हॉकी टीम में शामिल हुए थे। वर्ष 2016 में सिमरनजीत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में गोल कर इंडिया को जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्हें टोक्यो में आयोजित ओलंपिक टीम में शामिल कर लिया गया है। वर्तमान में वह बंगलुरू में प्रशिक्षण ले रहे थे। सबसे पहले इंडिया का मैच न्यूजीलैंड और दूसरा आस्ट्रेलिया के साथ हुआ। जिसमें सिमरनजीत नहीं खेलें। लेकिन स्पेन और इंडिया के बीच खेले गए मैच में सिमरनजीत ने प्रतिभाग किया। जानकारी मिलते ही उनके परिवार वाले सुबह से टीवी के आगे बैठ गए और सिमरनजीत के गोल दागने का बेसब्री से इंतजार करने लगे। मैच के 14वें मिनट पर मौका मिलते ही सिमरनजीत ने पहला गोल दागा। तो परिवार में उनके पिता इकबाल सिंह, मां मंजीत कौर और अन्य रिश्तेदार खुशी से झूम उठे। इस पर परिवार वालों ने मझारा फार्म में मिठाइयां बांटना शुरू कर दी। जनपद में इस गेम से जुड़े बाकी खिलाड़ियों में भी खुशी दिखाई दी। इंडिया के मैच जीतने के बाद उनके परिवार और रिश्तेदारों ने सिमरजीत को फोन कर बधाई दी और बेटे के जोश और जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें