फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अप्रैल से सात दिन तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नियमित टीकाकरण से छूटीं गर्भवती महिलाओं और जन्म से दो वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण चार अप्रैल से शुरू हो रहा है। अभियान 12 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि टीकाकरण की गुणवत्ता में सुधार के लिए शासन के निर्देश के साथ मिशन इंद्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण शुरू हो रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान में 1595 कैंप में 11407 बच्चों और 2944 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने के लिए 247 एएनएम, 1210 आशा और 890 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के अलावा 109 पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें