पीलीभीत। गोवंश संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अधिकारियों को गोशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी न रहने देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद में गो अभ्यारण्य के निर्माण का प्रस्ताव जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही प्रत्येक बुधवार को सभी गोशालाओं में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
गांधी सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गौवंश संरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। इसमें गोवंश के संरक्षण, सुरक्षा और गोशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गो अभ्यारण्य के निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गोशालाओं में पर्याप्त टिनशेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने और नियमित निरीक्षण पर जोर दिया। संवाद