फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने सुनीं जन समस्याएं

Sun, 04 Oct 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर में जनसंवाद में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री - आयोजक
विज्ञापन
पूरनपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास को वह प्रयासरत है। विकास कराया जा रहा है। समस्याएं हों तो बताएं, उनका भी निस्तारण कराया जाएगा। नगर के एक होटल में हुए युवा जन संवाद में महाविद्यालय, स्कूलों में खेल मैदान की व्यवस्था, कंप्यूटर शिक्षा आदि की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता ने सुबह के समय पूरनपुर से बरेली को ट्रेन चलवाने, क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना कराने, जर्जर ब्लाक रोड की मरम्मत कराने आदि की मांग की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इसके अलावा गांव फत्तेपुर, महुआ गुंदे, कुर्रैया, सपहा में जन संवाद कर लोगों की समस्याएं जानी। विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, सहकारी गन्ना समिति चेयरमैन नितिन दीक्षित, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, अनुराग अग्निहोत्री, आशुतोष दीक्षित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें