फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने से खफा सपाइयों ने घेरी कलीनगर पुलिस चौकी

Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो /माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर किया धरना-प्रदर्शन 
विज्ञापन

कलीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज पर दो निर्दोष ग्रामीणों से सुविधा शुल्क वसूली करने और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करने, पैरवी को पहुंचे प्रधानों से अभद्रता करने आदि के आरोप पर सपाई मंगलवार को सड़क पर आ गए। उन्होंने कलीनगर पुलिस चौकी का घेराव किया। प्रदर्शनकारी सपाइयों ने कस्बा के मुख्य चौराहा पर धरना देकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंचे माधोटांडा थाने के दरोगा जसपाल सिंह ग्वाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
सपा कार्यकर्ता और ब्लाक प्रमुख के ससुर पूर्व प्रधान जरनैल सिंह जैली के नेतृत्व मेें कई प्रधान, बीडीसी सदस्य और अन्य लोग दोपहर कलीनगर पुलिस चौकी जा धमके। प्रदर्शनकारी चौकी इंचार्ज पर निर्दोषों के खिलाफ फर्जी कार्रवाई करने और उनसे रिश्वत लेने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस चौकी में किसी के न मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने पहले चौकी का घेराव किया बाद में कस्बा के चौराहा पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा हुई। इसमें कलीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज पर तमाम आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रधान संघ के जिला प्रभारी डॉ. सत्यपाल शर्मा ने चौकी प्रभारी के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के क्रम में 17 मार्च को प्रधानों की बैठक बुलाई है। पुलिस के खिलाफ धरना, प्रदर्शन की जानकारी पर माधोटांडा के एसआई जगपाल सिंह ग्वाल, सतेंद्र सिंह, वीरेंद्र तोमर, एचसीपी मेहरवान सिंह, जमुनिया चौकी प्रभारी पान सिंह मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने एसआई जसपाल सिंह ग्वाल को ज्ञापन सौंपा। दरोगा जसपाल सिंह ग्वाल ने एसओ के बाहर से ड्यूटी लौटने पर ज्ञापन की प्रति उनको देने और पूरे मामले से अवगत कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में सपहा के प्रधान कुलदीप सिंह, भीमपुर नौगजा के चंद्रप्रकाश, डॉ. सत्यपाल शर्मा, अमरजीत, गुरसेवक सिंह, अमरवीर सिंह, कुलवंत सिंह, हाजी यामीन खां आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सपा नेता जरनैल सिंह जैली ने बताया कि गांव हरदेयोरा निवासी हरपाल सिंह, भीमपुर नौगजा निवासी भवानी प्रसाद दो दिन पहले कलीनगर बाजार से गुड़ लेकर घर जा रहे थे। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने दोनों को रोककर गुड़ को दुरुपयोग के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए दोनों की पिटाई की और पुलिस चौकी ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस चौकी पहुंचे सपहा के प्रधान कुलदीप सिंह ओर भीमपुर नौगजा के प्रधान चंद्रप्रकाश यादव ने निर्दोषों को छोडने की मांग की तब दोनों से दो-दो हजार रुपये लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि इसके बाद भी दोनों के खिलाफ फर्जी चाकू बरामदगी दिखाकर आम्र्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसकी शिकायत ब्लाक प्रमुख ससुर ने पुलिस अफसरों से की। तब कार्रवाई का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब इसके विरोध में मंगलवार को धरना प्रदर्शन हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें