फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने ‘उपलब्धि’ का किया बखान

Sun, 15 Mar 2015 11:57 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने प्रदेश में सरकार गठन के तीन वर्ष पूरे होने पर उपलब्धि दिवस मनाया। इसको लेकर जिला कार्यालय में बैठक हुई साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन


नकटदाना स्थित सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा सपा ने जो वादे किए थे वह तीन साल में ही पूरे कर दिए हैं।

अब सपा ‘पूरे वादे, भविष्य के इरादे’ अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2017 के चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान करते हुए कि प्रदेश में फिर सपा का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव व 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ एवं सेक्टर कमेटियों को भंग कर पुनर्गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें एक बूथ एक यूथ का सिद्धांत लागू होगा। कार्यक्रम का संचालन महासचिव तसलीम शान खां ने किया। कार्यक्रम में हरनाम सिंह, बलकार सिंह, लक्ष्मी सक्सेना, गीता गुप्ता, शीला गंगवार, अमित मिश्रा, मेवाराम, मनोज तोमर, डिंपल गौड, प्रशांत शर्मा, विशाल वाल्मीकि, कुशलपाल, अनीता शर्मा, धर्र्मेंद्र लोधी सहित कई कार्यकर्ता थे।

उधर शहर अध्यक्ष इमत्याज अल्वी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर चंचल लोधी, मोहम्मद आसिफ, संजय शर्मा, आसिफ अली कादरी, जौहर अब्बास, जुबैर अनवर, अमित वाल्मीकि, शरफुद्दीन, अमित अवस्ािी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें