सहकारी गन्ना समिति
एवं सहकारी चीनी मिलों में चल रहे सदस्य पद के चुनाव के लिए रविवार को नाम
वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। तीनों गन्ना समितियों में 1881 सीटों के
सापेक्ष 223 और मिल की 276 सीटों के सापेक्ष मात्र 34 सीटों पर चुनाव
होगा। पीलीभीत व बीसलपुर गन्ना समिति के 1274 और मिलों के 226 सदस्यों का
निर्विरोध निर्वाचन तय है।
पीलीभीत सहकारी समिति पर रविवार को 76
नामांकन वापस हुए। यहां कुल 679 पदों के लिए 792 नामांकन हुए थे जिसमें नाम
वापसी के बाद 438 निर्विरोध हो गए जबकि 97 सीटें खाली रह गई। इस पर इस
समिति के सभी 12 क्षेत्रों में 114 सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव की स्थिति
स्पष्ट होने पर तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी, सचिव वसी अहमद और मुनेंद्र
पाल ने प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आवंटित किए।
बीसलपुर। सहकारी चीनी
मिल में 176 पदों के लिए नामांकन हुए थे जिसमें 24 ने नाम वापस ले लिए।
एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि नाम वापसी के बाद 138 पर निर्विरोध तय
हो गया है और नौ सीटें रिक्त रह गई हैं। अब यहां केवल 29 सीटों पर चुनाव
लड़ने होना है।
वहीं गन्ना समिति में 777 सीटों के लिए जमा किए गए 782
नामांकन में 24 निरस्त हो गए थे। रविवार को 62 ने नाम वापस ले लिया।
तहसीलदार नन्हेंलाल ने बताया कि 596 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय
है, 143 सीटें रिक्त रह गई हैं। यहां केवल 38 सीटों पर चुनाव होगा।
पूरनपुर।
गन्ना समिति में 65 प्रत्याशियों ने अपने नामाकंन वापस ले लिया। यहां 425
सीटों के लिए दाखिल 529 नामांकन में से पांच पर्च खारिज हो गए थे। नामवापसी
के बाद अब केवल 41 स्थानों पर चुनाव होगा। सचिव देव सिंह राना ने बताया
देरी होने के कारण निर्विरोध और रिक्त पदों की गिनती नहीं हो सकी है।
इसकी
जानकारी सोमवार को दी जाएगी। वहीं चीनी मिल के ज्ञानेश्वर दीक्षित ने बताया
कि एसडीएम संजय कुमार की मौजूदगी में 27 प्रत्याशियों ने नामाकंन वापस लिए
हैं। यहां 100 सीटों में से 88 का निर्विरोध होना तय हो गया और सात स्थान
रिक्त रह गए। मिल में केवल पांच स्थानों पर चुनाव होगा।
00000000000
गन्नासमिति कुलपद रिक्त निर्विरोध चुनाव
पीलीभीत 679 97 438 144
पूरनपुर 425 -- -- 41
बीसलपुर 777 143 596 38
चीनीमिल -------------------------
पूरनपुर 100 7 88 05
बीसलपुर 176 9 138 29
मिल की तीन व समिति की छह सीटों पर होगा चुनाव
हजारा।
संपूर्णानगर चीनी मिल और गन्ना सोसाइटी में चुनाव के लिए रविवार को नाम
वापसी के बाद चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो गई। इसमें गन्ना सोसाइटी के मात्र
छह और सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर में तीन सीटों पर चुनाव होगा।