बीसलपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कस्बे के बारह पत्थर स्थित आंबेडकर पार्क में शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया।
धरने पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेश शर्मा ने बताया कि धरना बदहाल विद्युत व्यवस्था,कुछ प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने,बदहाल पेयजल व्यवस्था,बदहाल परिवहन व्यवस्था,काश्तकारों को खाद न मिलने,छुट्टा पशुओं की समस्या,चौपट स्वास्थ्य सेवाएं आदि मांगों को लेकर दिया गया है। धरना समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित उप जिलाधिकारी को सौंपा।
धरने की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ने एवं संचालन राम प्रताप गंगवार न किया। धरने में हरिपाल सिंह लोधी, बीडी प्रजापति, गायत्री गंगवार, मीनाक्षी गंगवार, केदारनाथ गौतम, अभिषेक गंगवार,मुक्तादिर हयात खान, मो. बलीउल्ला, वीरेश यादव, सुधा यादव, दानिश अल्वी, अकील सिद्दीकी आदि रहे। संवाद