फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सभासदों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की नगर पालिका चेयरमैन की शिकायत

Sun, 20 Jul 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को एक शोकसभा में पीलीभीत पहुंचे। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर नगर के एक दर्जन से अधिक सभासदों ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर पालिका चेयरमैन सहित उनके पति व भाई पर नगर पालिका में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायतीपत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभासदों को संगठन स्तर से जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नगर पालिका पीलीभीत के एक दर्जन से भी ज्यादा सभासद लगातार नगर पालिका की कार्यशैली पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सवाल उठा रहे है। कई बार डीएम से लिखित शिकायतें भी की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एक शोकसभा में पीलीभीत पहुंचे। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे तो सभासदों ने प्रदेश अध्यक्ष को रोकते हुए पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल पर भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, परिवारवाद और मनमानी के गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की। शिकायत में डीजल खर्च, नाला सफाई, सड़क निर्माण, विद्युत कार्यों से लेकर कर्मचारियों की नियुक्ति तक में नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया गया। इसी के साथ पति और रिश्तेदारों की फर्मों को ठेके देने से नगर पालिका में पारदर्शिता खत्म होने की सभासदों ने बात कही। इस दौरान सभासद मोनू, विपिन त्यागी, सुनीता सिंह, सुरेश कुमार लोधी, शिवम श्रीवास्तव, एहतिशाम वली खां, शिखा वर्मा, मायादेवी, पुष्पा उपाध्याय, राजेंद्र कुमार भारती आदि सभासदों ने शिकायत में सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें