फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर पर एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
निरीक्षण करते एसपी दिनेश कुमार पी.। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। एसपी दिनेश कुुमार पी ने बुधवार को भारत-नेपाल सीमा के थाना हजारा क्षेत्र में भ्रमण किया। बाजार घाट और कंबोजनगर सीमा से लगे नेपाल बॉर्डर का एसएसबी जवानों के साथ निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाइक से शारदा पार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से भी वार्ता की।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ने बुधवार को शारदा पार का भ्रमण किया। रेत में गाड़ी नहीं मिलने की स्थित में बाइक से कई किलोमीटर का सफर किया। इसके बाद थाना हजारा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के निकट पोलिंग बूथों का निरीक्षण। एसएसबी जवानों और हजारा पुलिस के साथ बॉर्डर एरिया देखा। वहां स्थानीय लोगों से भी वार्ता की। इसके बाद बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थित का जायजा लिया। पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि सतर्कता के साथ बॉर्डर क्षेत्र में ड्यूटी करें। आगामी विधानसभा चुनाव व नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश थाना हजारा पुलिस को दिए। पूरनपुर में चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर निगरानी रखने व अंकुश लगाने के पूरनपुर कोतवाली निरीक्षक के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें