साइकिल यात्रा को सफल बनाने में टीमों के साथ डटे रहे दिग्गज
बरखेड़ा में मंत्री हेमराज तो अमरिया में रियाज ने संभाली कमान
एक मई से प्रदेशीय आह्वान पर आयोजित समाजवादी साइकिल यात्रा के चौथे दिन भी सपाई डटे रहे। बरखेड़ा विधानसभा में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा तो अमरिया ब्लॉक में मंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद टीम के साइकिल चलाते व जनसंपर्क कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते दिखाई दिए।
बुधवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा की शुरूआत ग्राम नदहा में राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, बढ़वार में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर, चौड़ाखेड़ा में मरौरी ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा, सहादतगंज में सरफुद्दीन नूरी, नकटिया में देवदत्त वर्मा, खाग में जीत कुमार, मूसेपुर कलां में बंटी मिश्रा, उदरहा में छत्रपाल वर्मा, ब्रम्हदेव गौटिया में नोखेलाल और अमरगंज में रूपलाल की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। जनता की समस्याएं सुनकर निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर बीसलपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा को रवाना किया। मंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने अमरिया ब्लाक में कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली निकाल जनसंपर्क किया। इस अवसर पर नीरज गंगवार, राकेश प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश राठौर, मोहम्मद इलियास, रूपलाल वर्मा, जियाउद्दीन, महेश वर्मा, रामऔतार, सुलेमान, मेवाराम वर्मा, श्यामाचरन गंगवार, रविन्द्र वर्मा, सुखविंदर सिंह सीटू, रमेश वर्मा, मुरारी लाल वर्मा, महेन्द्र वर्मा, सेवाराम आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--