फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के झूठे वादों से जनता को युवा कराए मुक्त

Sat, 27 Aug 2016 11:49 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार व जिला प्रभारी रामगोपाल मिश्रा की मौजूदगी में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा के होने वाले युवा सम्मेलन की रुपरेखा तैयार की गई। बैठक में कहा कि एक होकर सपा के झूठे वादों से युवा जनता को मुक्त कराएंगे।
विज्ञापन

दूधिया मंदिर परिसर में भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संयोजक मनोज राघव ने कहा कि प्रत्येक जिले में एक बूथ के दस युवाओं का समन्वय कर जिले भर के 1426 बूथों के लिए युवाओं को एकत्र करने के लिए जल्द ही जिला मुख्यालय पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें लगभग 1500 युवा भाग लेगें। युवा सम्मेलन के क्षेत्रीय सह संयोजक शिव प्रताप सिंह ने कहा के प्रदेश भर में भाजपा युवाओं को एक जुट होकर सपा युवाओं द्वारा जनता को दिए जा रहे झूठे वादों से मुक्त कराना है। जिला मंत्री संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि देश में जब-जब क्रांति हुई है, तब युवाओं का ही हाथ रहा। विश्व में सर्वाधिक युवा भारत के है। जिला महामंत्री अमित बाल्मीकि ने कहा कि देश का निर्माण युवा ही करते है। स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि एक भारतीय युवा ने सारे विश्व को ज्ञान दिया और भारतीय संस्कृति से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला मंत्री व युवा सम्मेलन के जिला संयोजक अनिरुद्ध मिश्रा ने बैठक में मौजूद युवाओं से सम्मलेन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में जिला महामंत्री धीरेंद्र मिश्रा, गुरुभाग सिंह, राजेंद्र कश्यप, गोकुल प्रसाद, मान सिंह, पंकजा तिवारी, गौरव अवस्थी, प्रवेश भारती, अमित कुशवाहा, अमित गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें