फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही यात्रियों को आगरा फोर्ट एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इसी माह से आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने की संभावना है। ट्रेन के संचालन को लेकर प्रस्ताव भेज दिया गया है। 25 मई को एडीआरएम जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए पूर्णागिरि जनशताब्दी और सिंगरौली के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस के बाद अब शीघ्र ही आगरा के लिए आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा यात्रियों के लिए मिलने जा रहा है। इस ट्रेन के संचालन को लेकर स्थानीय रेल प्रशासन ने इज्जतनगर मंडल के निर्देश पर प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। इस ट्रेन का संचालन पीलीभीत-आगरा के बीच होगा। इससे यात्रियों को आगरा का ताजमहल देखने में आसानी हो जाएगी। ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारी चल रहीं है। 25 मई को इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। एडीआरएम का निरीक्षण इस ट्रेन के संचालन को लेकर बताया जा रहा है। निरीक्षण के बाद जल्द ही ट्रेन के संचालन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
निरीक्षण को लेकर बदला गया राष्ट्रीय ध्वज
एडीआरएम के निरीक्षण को लेकर रेलवे जंक्शन पर तैयारियां शुरू हो गई है। साफ सफाई से लेकर टूट-फूट की मरम्मत की जाने लगी है। जंक्शन परिसर में 100 फीट की ऊंचाई पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को बदलने के लिए सोमवार को उतार लिया गया है। मंगलवार को दूसरा ध्वज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें