फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंकपत्र तो कोई जाति प्रमाणपत्र लाया, वर्ष 2003 की सूची ने खूब दौड़ाया

Wed, 21 Jan 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में बुधवार से अनमैप्ड विवरण वाले मतदाताओं को दिए गए नोटिस का निस्तारण शुरू हो गया। इस कार्य में लगे 48 अफसरों ने मतदाताओं की ओर से मुहैया कराए गए साक्ष्य का अवलोकन किया और उसे पोर्टल पर फीड कराया। नोटिस लेकर संबंधित केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोई जाति प्रमाणपत्र तो कोई अंकपत्र लाता हुआ दिखा।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एक बजे नगरपालिका कार्यालय परिसर में मतदाताओं की भीड़ थी। यहां पर दो स्थानों पर नोटिस का निस्तारण किया जा रहा था। वर्ष 2003 की मतदाता सूची लेकर पहुंचे मतदाता जाति प्रमाणपत्र, पैन व अन्य पहचानपत्र की तलाश में घर और फोटोकाॅपी की दुकानों पर चक्कर लगाते नजर आए। कुछ मतदाता 2003 की मतदाता सूची के पहले पेज की काॅपी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। कर्मचारियों से भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हालांकि अधिकांश मतदाताओं की नोटिस का निस्तारण कर दिया गया।

मतदाता सूची में नाम, घर पहुंच गया नोटिस
नगरपालिका कार्यालय में कई मतदाता ऐसे भी थे। उनका नाम एसआईआर की कच्ची मतदाता सूची में दर्ज है। फोटो भी लगा है। इसके बावजूद घर में नोटिस पहुंच गया। बबलू ने बताया कि उनका और उनके भाइयों का मतदाता सूची में नाम है। नोटिस क्यों जारी हुआ, इसका पता ही नहीं। मोहल्ला मस्जिद पठानी में रहने वाले मोहम्मद अली को भी नोटिस पहुंचा, जबकि कच्ची मतदाता सूची में उनका नाम है। मोहम्मद शकील की समस्या भी यही है।
विज्ञापन


20 महिला मतदाताओं के नोटिस और साक्ष्य लेकर पहुंचे प्रधान
नगर पालिका कार्यालय केंद्र पर पहुंचे गांव पिपरिया अगरू के प्रधान गांव की 20 महिला मतदाताओं को मिले नोटिस और साक्ष्य लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि नोटिस जिस व्यक्ति के नाम जारी है। उसे खुद ही आकर निस्तारण कराना होगा। दस्तावेज दिखाने होंगे। कई अन्य मतदाता भी अपने सगे-संबंधियों के नाम जारी नोटिस और साक्ष्य लेकर पहुंचे थे।

घर में छह वोट, चार मतदाताओं को मिला नोटिस
राजेश्वर, सुमेर आदि के नोटिस और साक्ष्य लेकर पहुंचे मतदाता ने बताया कि घर में छह वोट हैं। चार मतदाताओं के नाम से नोटिस जारी हुआ है। साक्ष्य लेकर आए हैं। इसी तरह अन्य मतदाता भी आए थे, जिनके घर में दो या तीन लोगों को नोटिस मिले हैं। कुछ मतदाता नोटिस निस्तारण में लगने वाले दस्तावेजों की जानकारी करने पहुंचे थे।

फोटो:
कच्ची मतदाता सूची में नाम और फोटो भी लगा है। इसके बाद भी नोटिस आ गया। नोटिस का निस्तारण कराने आए हैं। नाम होने के बाद भी नोटिस आना यह समझ नहीं आ रहा।- बबलू

फोटो:
वर्ष 2003 की सूची में नाम न होने की वजह से नाेटिस आया था। जाति प्रमाणपत्र देकर नोटिस का निस्तारण कराया है।- अनवार


वोटर लिस्ट और अन्य दस्तावेजों की तलाश में भटके मतदाता
बरखेड़ा। एसआईआर के तहत मतदाताओं को जारी नोटिस का निस्तारण बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय बरखेड़ा परिसर में किया गया। नोटिस निस्तारण के लिए पहुंचे मतदाता वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट की प्रति, पुराना मतदाता पहचान पत्र तो कोई अंक पत्र लाने के लिए घर की दौड़ लगाता दिखा। नायब तहसीलदार पीलीभीत ऋषि मिश्रा ने नोटिस का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें