फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी पूजन कर सीताजी ने मांगा सुयोग्य वर

Wed, 28 Sep 2016 11:33 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामलीला में बुधवार को पुष्प वाटिका और गौरी पूजन लीला का मंचन किया गया। पुष्प चुनने के लिए राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ पहुंचे और सीताजी अपनी सखियों के साथ। पुष्प वाटिका से जाने के बाद सीता जी ने गौरी पूजन कर सुयोग्य वर का वरदान मांगा।
विज्ञापन

परमठ मंदिर में चल रही रामलीला में बुधवार को राम-लक्ष्मण जनकपुरी में सुबह गुरु विश्वामित्र की पूजा के लिए फूल लेने वाटिका पहुंचते हैं। उधर, सीताजी भी गौरी पूजन के लिए सखियों के साथ पहुंचती हैं। राम को देखकर सीता सहेलियों से उनके बारे में पूछती हैं। इधर, लक्ष्मण  राम को बताते हैं कि इन्हीं सीता को देखने हम लोग यहां आए हैं। पुष्प लेने के बाद दोनों लौट जाते हैं। महल पहुंचकर सीताजी मां गौरी का पूजन कर सुयोग्य वर का वरदान मांगती हैं। दर्शकों ने पुष्प वाटिका में सीता-राम के मिलन और गौरी पूजन लीला पूरे मन से देखी। आखिर में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ लीला को विराम दिया गया। यहां महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्र, महेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र मिश्र, अभय कुमार, ओमप्रकाश, देश दीपक मिश्र, केशव सक्सेना, रमाकांत पांडे, डिंपल जोशी, नितिन, विनीत, पुनीत, त्रिलोकीनाथ, विश्वास सक्सेना, नरेश शुक्ला, अवनीश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को धनुष यज्ञ और राम-लक्ष्मण संवाद लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें