फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा न होने देने का एलान

Wed, 28 Sep 2016 11:32 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। नेहरू पार्क में धरना देकर अभियंताओं ने कहा, यदि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मांगी तो मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के अवर अभियंता 4800 ग्रेड पे वेतन की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के तत्वावधान में आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को धरने के दूसरे दिन संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में एकत्र हुए अभियंताओं ने कहा कि सरकार कोरे आश्वासन देकर आंदोलन और हड़ताल को खत्म कराती रही है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। सरकार की वादाखिलाफी और हठधर्मिता अबकी उसे भारी पड़ेगी। इसका सीधा असर मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट्स पर पड़ेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी अभियंता एकजुटता के साथ हड़ताल और धरने को सफल बनाने में जुटे हैं। सरकार को हमारी मांगें मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन में नरेंद्र कुमार, अजय कुमार, लालाराम, ऋषिपाल, विमलेश, अनुज शर्मा, दुर्गेश यादव, सुरेश कुमार, आकाश धीमान, नरेंद्र सैनी, पीडी मौर्य, आरएस पाल, वरुण कुमार, हरीश कुमार, आलोक वर्मा, विनीत अग्रवाल, ललित कुमार, देशराज सहित कई अभियंता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें