वट सावित्री का व्रत रखकर किया वटवृक्ष का पूजन
वट अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष की परिक्रमा कर अपने सुहाग की रक्षा के लिए मनौती मांगी। इसको लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।
जीवनसाथी की दीर्घायु की कामना के लिए महिलाएं वटवृक्ष की पूजा करती हैं। इसलिए इस अमावस्या को वट अमावस्या भी कहते हैं। शनिवार को सजी धजी महिलाएं समूहों के रूप में मोहल्लों के वटवृक्षों के पास पहुंची और परिक्रमा कर वटवृक्ष में मनौती का धागा बांधकर पूजा अर्चना की।
पूरनपुर। पति की दीर्घआयु का पर्व वट अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर वट वक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना की। पर्व को लेकर नगर के जिला पंचायत डाक बंगला परिसर में मेला लगा।
बीसलपुर। वट अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। इस पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। गुलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में खड़े वट वृक्ष की पूजा करने भारी संख्या में महिलाएं उमड़ी। यहां पर कुछ लोगों ने महिलाओं को ठंडा शर्बत पिलाया।
चुर्रासकतपुर। कस्बे में सुहागिन महिलाओं ने व्रत रहकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगी।