इनरव्हील क्लब की समाज सेविकाएं। स्रोत : संगठन
पीलीभीत। इनरव्हील क्लब पीलीभीत ग्रेटर की समाज सेविकाओं ने शुक्रवार को वृद्धा आश्रम पहुंचकर गद्दे, चादर, तकिये व कुछ खानपान का सामान आश्रित वृद्ध महिलाओं को बांटा।
इसके साथ ही एक चिकित्सीय कैंप भी लगा, जिसमें वृद्धजनों की आंखों की जांच कराई गई। इसके उपरांत दवाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान सीजीआर रीमा अग्रवाल, प्रेसिडेंट नेहा गुप्ता, सेक्रेटरी मोनिशा बग्गा, लवी गुप्ता, पूजा, सुरभि, सोनल, गौरी, अंजलि आदि मौजूद रहीं। संवाद