पूरनपुर। परिजन के साथ खेत पर गई बालिका को सर्प ने डस लिया। हालत खराब होने पर सीएचसी लाई गई बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव महादेव माती की है। गांव निवासी रामनिवास की आठ वर्षीय पुत्री वंदना परिजनों के साथ गांव के समीप खेत में गई थी। इस दौरान उसे सर्प ने डस लिया। सीएचसी लाई गई वंदना को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद