तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाते अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर गौरी शंकर मंदिर, आयुर्वेदिक कॉलेज, तहसील, खकरा पुलिस चौकी, हशमत मियां दरगाह, वाले मियां चौराहा, बेलों वाला चौराहा, कमले चौराहा, चौक और पुनः तहसील होते हुए कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय, विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा और जय जवान जय किसान जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे।
विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रैली का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक यासीन अहमद खां ने किया। आयोजन में डॉ. तसलीम हसन खां, साजिद अली खां, असीमुद्दीन, इशरत यार खां, तारिक मकबूल, इंतजार खां, जावेद अहमद खां, हनीफ खां, इदरीस, रेहान अहमद असफी, नासिर हुसैन, आफताब अहमद खां और फहीम खान सहित कई शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रैली में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।